NTPC सीपत थाना अंतर्गत ग्राम कौडियां पंचायत नाबालिक बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सीपत पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

NTPC सीपत: मामला इस प्रकार है कि दिनांक 27 अगस्त 2026 को प्रार्थिया पीडिता थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन कर रिपोर्ट कराया कि पीडिता के साथ आरोपी लक्ष्मी नारायण यादव के द्वारा पीडिता के घर के बाथरूम में घुसकर जबरदस्ती पीडिता के साथ दुष्कर्म किया है, पीडिता कि रिपोर्ट पर आरोपी लक्ष्मी नारायण यादव के विरुद्ध अपराध क्रमांक 470/2026 धारा 64(2) (एम) बीएनएस 4, 6 पाक्सो एक्ट बीएनएस दर्ज कर विवेचना मे लिया गया है। श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के द्वारा महिला एवं बच्चो से सम्बधित अपराध में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित एवं सक्त कार्यवाही करने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है जिसके पालन में थाना प्रभारी सीपत राजेश कुमार मिश्रा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण के आरोपी लक्ष्मी नारायण यादव की पता साजी कर उसके सकुनत से हिरासत में लेकर थाना लाया गया, पूछताछ बाद आरोपी लक्ष्मी नारायण यादव द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी:– लक्ष्मी नारायण यादव पिता मनमोहन यादव उम्र 26 साल निवासी कौडिया बंधवापारा थाना सीपत जिला बिलासपुर

Hot Topics

Related Articles