भाटापारा ,नगर सहित क्षेत्र में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में उत्साह का माहौल रहा। बहनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनके सुख-समृद्धि एवं लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर पर्व की खुशियां दोगुनी कीं।
रक्षाबंधन को लेकर बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। नन्ही तुशीता अपने भाई क्रियांश, आर्यन की कलाई पर राखी बांधकर पर्व मनाया। दोनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां साझा कीं। पर्व को लेकर नगर के बाजारों में भी सुबह से ही अच्छी-खासी भीड़ रही। राखी, मिठाई और कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की चहल-पहल बनी रही। दुकानदारों के अनुसार रक्षाबंधन के चलते बाजार में अच्छी बिक्री हुई और कारोबार बेहतर रहा। पूरे क्षेत्र में दिनभर भाई-बहन के स्नेह और रक्षाबंधन की खुशियों का माहौल बना रहा।














