छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड देगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’, 10 श्रेणियों में मिलेंगे 11 हजार और मेमेंटो, 15 सितंबर तक आवेदन

संदीप यादव मुंगेली, छग में पर्यटन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’ प्रदान करेगा।

इस योजना के तहत कुल 10 श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रत्येक विजेता को 11 हजार रुपये नकद और मेमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा।

इन 10 श्रेणियों में मिलेगा पुरस्कार –

1. सर्वश्रेष्ठ होटल

2. सर्वश्रेष्ठ पंजीकृत टूर ऑपरेटर

3. सर्वश्रेष्ठ जिला टूरिज्म प्रमोशन अवॉर्ड

4. सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्टार्टअप/उद्यमिता

5. CTB स्टार परफॉर्मर – सर्वश्रेष्ठ रिसॉर्ट

6. CTB स्टार परफॉर्मर – पर्यटक सूचना केंद्र

7. सर्वश्रेष्ठ होमस्टे

8. सर्वश्रेष्ठ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर

9. सर्वश्रेष्ठ इको टूरिज्म साइट

10. सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म

बोर्ड ने बताया कि होटल, टूर ऑपरेटर, रिसॉर्ट, होमस्टे, स्टार्टअप, इको-टूरिज्म, एडवेंचर टूरिज्म और सोशल मीडिया के जरिए छत्तीसगढ़ पर्यटन को प्रमोट करने वालों को इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा। मूल्यांकन में वित्तीय प्रदर्शन, पर्यटक संख्या, स्वच्छता, सतत पर्यटन, स्थानीय समुदाय की भागीदारी, रोजगार सृजन और डिजिटल प्रचार जैसे मानकों को आधार बनाया जाएगा।

15 सितंबर तक करें आवेदन

इच्छुक व्यक्ति, संस्था या टूरिज्म से जुड़े स्टेक होल्डर अपना आवेदन it@visitcg.in पर ई-मेल के जरिए भेज सकते हैं। आवेदन फॉर्म टूरिज्म बोर्ड की वेबसाइट www.tourism.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

Hot Topics

Related Articles