समाज प्रमुखों सहित अन्य गणमान्य जनों की रही गरिमामयी उपस्थिति

भाटापारा। नगर के प्रतिष्ठित धार्मिक आयोजन श्री अखंड राम नाम सप्ताह शोभायात्रा के एक दिन पूर्व, पावन जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर युवा ब्राह्मण समाज भाटापारा द्वारा एक भव्य सेवा कार्य का आयोजन किया गया। समाज द्वारा दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक राम सप्ताह मंडप में विशाल प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।धार्मिक और सामाजिक समरसता की मिसाल बने इस कार्यक्रम में युवा ब्राह्मण समाज के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ-साथ पुरुष प्रकोष्ठ और महिला प्रकोष्ठ की सदस्यों ने भी बढ़-चढ कर हिस्सा लिया।








