गूगल आईडी ने खोला चोरी के मोबाइल का राज, कुम्हारी टोल पर 3 युवक गिरफ्तार

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए कुम्हारी टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग के दौरान चोरी का मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ वाहन में सवार तीन युवकों को पकड़ा और आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए उन्हें थाना कुम्हारी के सुपुर्द कर दिया है। जानकारी के अनुसार, 3 अगस्त 2026 की रात करीब 8 बजे कुम्हारी टोल प्लाजा पर यातायात पुलिस द्वारा नियमित वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक आम नागरिक ने यातायात पुलिसकर्मियों को सूचना दी कि उसका मोबाइल फोन चोरी हो गया है और चोरी किया गया मोबाइल एक वाहन क्रमांक CG 04 QL 3497 में सवार तीन युवकों के पास होने की आशंका है।मोबाइल मालिक अपने फोन को गूगल आईडी के माध्यम से ट्रेस कर रहा था। मोबाइल की लोकेशन के आधार पर वह संबंधित वाहन का पीछा करते हुए कुम्हारी टोल प्लाजा तक पहुंचा और तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही सहायक उप निरीक्षक निर्दोष एक्का और उनके हमराह यातायात पुलिस स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए संदिग्ध वाहन को रोक लिया। वाहन की जांच करने पर उसमें सवार तीन युवकों के पास से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद हुआ।पुलिस ने बरामद मोबाइल फोन और संबंधित वाहन को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाना कुम्हारी पुलिस को सौंप दिया है। फिलहाल तीनों युवकों की पहचान और उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई थाना स्तर पर की जा रही है। पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई में आम नागरिक की सतर्कता और पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया से चोरी के मोबाइल को बरामद करने में सफलता मिली। मोबाइल ट्रैकिंग तकनीक और पुलिस की सक्रियता ने मामले को जल्द सुलझाने में अहम भूमिका निभाई।

 

 

 

 

 

 

Hot Topics

Related Articles