जियाउल खान ,लखनपुर
- कुड़ुख आदिवासी उरांव सेवा एवं समाज कल्याण समिति की बैठक संपन्न
सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के सुदूर वनांचल क्षेत्र अंतर्गत आज दिनांक 4 सितंबर 2026 को उरांव समाज के सामाजिक संगठन कुड़ुख आदिवासी उरांव सेवा एवं समाज कल्याण समिति सरगुजा छत्तीसगढ़ के बैनर तले ग्राम अरगोती स्थित छापर नाखा मोहल्ले में समाज की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से विगत वर्षों की संक्षिप्त समीक्षा करते हुए भविष्य में और भी अच्छे से कार्य को पूर्ण किया जा सके इसके लिए समिति के सदस्यों का चयन एवं विस्तार सर्वसम्मति से किया गया। जिनमें से विभिन्न पद-दायित्व के रूप में अध्यक्ष नेवलसाय कुजूर, कार्यकारी अध्यक्ष मनबहाल मिंज, उपाध्यक्ष शिवरतन तिर्की, एवं अनिला किण्डो, सचिव अनिल कुमार टोप्पो, संयुक्त सचिव शोभित एक्का, कोषाध्यक्ष नरेश कुजूर व प्रकाश खलखो संगठन मंत्री सोमारसाय बरवा, डुबला एक्का, प्रवक्ता नानसाय मिंज, मीडिया प्रभारी श्री आशा तिर्की व राजू बेक, कार्यकारणी सदस्य सर्व पी आर तिर्की, दीपचंद कुजूर, केवल किस्पोट्टा, बबलू तिग्गा, जगेश्वर तिर्की, बमदेव एक्का, सियम्बर लकड़ा एवं श्रीमती पूनम खलखो जी को उक्त पद-दायित्व हेतु चयन कर मनोनीत किया गया। तदुपरांत सुचारू रूप से संचालन हेतु अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी दी गई हैं। जिसमें सरगुजा जिले का जिलाध्यक्ष श्री नानसाय मिंज, कार्यकारी अध्यक्ष सोमारसाय बरवा, उपाध्यक्ष गणेश मिंज को तथा लखनपुर ब्लाक अध्यक्ष आशा राम तिर्की कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष मनोज खेस, उपाध्यक्ष श्रीमती पूनम खलखो को साथ ही उदयपुर ब्लॉक अध्यक्ष केवल किस्पोट्टा, कार्यकारी अध्यक्ष पी आर तिर्की उपाध्यक्ष बबलु तिग्गा का मनोनयन जिम्मेदारी सौंपी गई। आज की यह बैठक समाज की गिरते स्थिति को देखते हुए सशक्त समाज बनाने की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण रहा। आज की बैठक में मुख्य रूप से नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ सर्व श्री……
उपस्थित रहे। उरांव समाज के सभी सदस्यों से अपील की जाती है कि अपने समाज के सशक्तिकरण के लिए यथासंभव सहयोग अनिवार्यतः करें।








