पीड़िता को बहला-फुसलाकर भगाने और दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, फास्टरपुर पुलिस को मिली सफलता

संदीप यादव मुंगेली।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर फास्टरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पीड़िता को बहला-फुसलाकर भगा ले जाकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी आकाश को गिरफ्तार किया गया है।

मामले में प्रार्थिया ने दिनांक 09.06.2025 को चौकी डिंडौरी थाना चिल्फी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 74/2025 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला एवं एसडीओपी लोरमी श्रीमती माधुरी धिरही के कुशल मार्गदर्शन में तकनीकी सहायता एवं मुखबिर सूचना के आधार पर दिनांक 05.09.2026 को आरोपी आकाश पाटले को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया। पीड़िता एवं आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया।

साक्ष्य के आधार पर प्रकरण में धारा 87, 64(2) बीएनएस व 4, 6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई। आरोपी आकाश पाटले पिता राजेंद्र पाटले उम्र 21 वर्ष निवासी नवागांव दयाली, चौकी डिंडौरी थाना चिल्फी जिला मुंगेली को दिनांक 05.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर 06.09.2026 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

संपूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक मानसिंह प्रभारी चौकी डिंडौरी, प्रआर श्याम डहरिया, गुलाब राजपूत, चिंताराम कश्यप, आरक्षक नागेश साहू, पवन गंधर्व, बंशी लाल कंवर, संजय एवं महिला आरक्षक प्रेमलता की सराहनीय भूमिका रही।

Hot Topics

Related Articles