लखनपुर में बेखौफ बकरा बकरी चोर बाइक सवार दो युवकों ने दिनदहाड़े उड़ाया बकरा 

  • जियाउल खान ,लखनपुर/सरगुजा ।पशु पालक को 20000 का आर्थिक नुकसान
  • साक्षरता मिनी स्टेडियम से बकरा चोरी की वारदात CCTV में कैद
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल लगातार घटनाओं से पशुपालकों में हड़कंप

लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बकरा बकरी चोरी की लगातार सामने आ रही घटनाओं ने पशुपालकों की चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामला लखनपुर के साक्षरता मिनी स्टेडियम से सामने आया है, जहां बाइक सवार दो युवक एक बकरी को चोरी कर फरार हो गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो युवक स्टेडियम के पास पहुंचे। मौका मिलते ही उन्होंने वहां मौजूद बकरा को अपने कब्जे में लिया और बाइक से लेकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज मे बकरा चोरी की घटना कैद हो गई। बकरे की कीमत लगभग ₹20000 बताई जा रही है। पीड़ित फिरोज खान ने लखनपुर थाने पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराने आवेदन दिया है। लखनपुर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

लगातार चोरी से पशुपालकों में बढ़ी चिंता

क्षेत्र में लगातार बकरी चोरी की घटनाओं से पशुपालकों में दहशत का माहौल है। पशुपालकों का कहना है कि बकरियां उनके परिवार की आय का महत्वपूर्ण साधन हैं। ऐसे में बकरी चोरी होने से उन्हें सीधे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई करने तथा क्षेत्र में बकरी चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।

दिन में भी सुरक्षित नहीं मवेशी

लोगों का कहना है कि चोरी की घटनाओं को देखते हुए अब दिन के समय भी मवेशियों की निगरानी करनी पड़ रही है। पशुपालकों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो चोरी की घटनाएं और बढ़ सकती हैं। घटना के बाद क्षेत्र में पशुपालकों के बीच अपने मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है।

पूर्व में बकरी चोरी पर लगा था अंकुश

पशुपालकों की सतर्कता और पुलिस के सहयोग से विगत वर्ष पूर्व बकरी चोरी की घटनाओं पर अंकुश लग गया था। बाद इसके कुछ महीनो से बकरी चोर फिर से सक्रिय हो गए हैं। दिन दहाड़े बकरी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। पूर्व में ग्रामीणों के द्वारा बाइक सवार बकरी चोरों को पड़कर बेदम पिटाई कर पुलिस को सुपुर्द किया गया था।काफी हद तक बकरी चोरी की घटना में अंकुश लग गया था

Hot Topics

Related Articles