सिंहदेव के भतीजे को बनाया निशाना, मारपीट के बाद लूट

अंबिकापुर: शहर में मारपीट और लूट का एक मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव के भतीजे अभिरत सिंहदेव के साथ रास्ता रोककर मारपीट किए जाने का आरोप है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के समलाया मंदिर के पास की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, अभिरत सिंहदेव किसी काम से जा रहे थे, इसी दौरान कुछ युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने उनके साथ जमकर मारपीट की, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उनकी जेब में रखे करीब 2500 रुपये भी निकाल लिए गए। मामले में आदतन अपराधी बताए जा रहे राज बंगाला और गोलू पठान समेत करीब 4-5 युवकों के खिलाफ मारपीट और लूट के आरोप लगाए गए हैं। घटना के बाद अभिरत सिंहदेव ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मामले की जांच के साथ नामजद और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

 

 

Hot Topics

Related Articles