भाटापारा ,तहसील महिला साहू संघ के तीज मिलन समारोह में विधायक इन्द्र साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने तीजा का निर्जला व्रत रखने वाली माता-बहनों को बधाई दी
। शुभकामनाएं दीं। विधायक साव ने कहा, तीजा का छत्तीसगढ़िया संस्कृति में खास स्थान है। यह केवल व्रत नहीं है। यह नारी के विश्वास, त्याग, समर्पण का उदाहरण है।
उन्होंने धार्मिक मान्यता का जिक्र किया। कहा, इसी दिन माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर, निराहार, निर्जला व्रत रखा था। तप से प्रसन्न होकर महादेव ने उन्हें अर्धांगिनी के रूप में स्वीकार किया।
उन्होंने कहा, आज भी माताएं और बहनें पति की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, अखंड सौभाग्य के लिए यह कठिन निर्जला व्रत रखती हैं। उन्होंने कहा, बेटियां मायके आकर यह उत्सव मनाती हैं। इससे रिश्तों में प्रेम बढ़ता है। मिठास गहरी होती है। विधायक साव ने तहसील महिला साहू संघ के आयोजन की सराहना की। कहा, ऐसे आयोजन परंपरा, संस्कार, सामाजिक समरसता को जीवित रखते हैं। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं का अभिनंदन किया। सुखी, समृद्ध जीवन की मंगलकामना की।
इस मौके पर तहसील महिला साहू संघ अध्यक्ष नीरा साहू, डॉ. वीणा साहू, सती साहू, अनिता साहू, संगीता साहू, चित्ररेखा साहू, लिलेश्वरी साहू, हिरमत साहू, प्रमिला साहू, दीपा साहू, सीता साहू, राजेश्वरी साहू, यामिनी साहू, पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।








