भाटापारा । नगर के व्यवसायी श्याम सुंदर अग्रवाल ने डीआरएम रायपुर को पत्र लिखकर मांग किया है कि आने वाले दिनों में तीजा पोरा के अवसर पर अतिरिक्त लोकल ट्रेन चलाई जावे, ताकि छत्तीसगढ़ कि महिलाओं को इसका लाभ मिल सके। विदित हो कि रेल प्रशासन के द्वारा विभिन्न अवसरों- जैसे दुर्गा पूजा, छठ, दीपावली, होली इत्यादि के समय अतिरिक्त ट्रेन चलाई जाती है, ठीक उसी तरह छत्तीसगढ़ में तीजा पोरा के अवसर पर भी तीजा स्पेशल ट्रेन चलाई जावे। तीजा पोरा जो कि छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बहुत बड़ा त्यौहार होता है। इस समय ट्रेनों में पाँव रखने की जगह नहीं होती है जिसके कारण खासकर महिलाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके निदान के लिए पूरे छत्तीसगढ़ में लोकल ट्रेन चलाई जावे जिससे छत्तीसगढ़ की मातृशक्तियों को इसका लाभ मिल सके।
तीजा पोरा में छत्तीसगढ़ की महिलाएं अपने मायके में बच्चों के साथ आना-जाना करती है जिसके कारण भारी भीड़ का सामना करना पड़ता है। तीजा पोरा में महिलाएं अनिवार्य रूप से अपने मायका जाती है छत्तीसगढ़ का विशेष त्यौहार होने के कारण ट्रेनों में जगह नहीं होने से वे धक्का खाने को मजबूर होती है यदि तीजा पोरा के अवसर पर अतिरिक्त लोकल ट्रेन चलाई जाती है तो छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए सुविधाजनक होगी और रेलवे को इसका फायदा मिलेगा। व्यवसाई श्याम सुंदर अग्रवाल ने जनहित, महिला हित, परिवार हित और रेल हित में तीजा पोरा स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की है।








