केशकाल में सेन समाज के सामाजिक भवन का भूमिपूजन, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

तोमेश राना  कोण्डागांव। जिले के केशकाल क्षेत्र में सेन समाज के लिए एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। 12 सितंबर को डीहीपारा में सेन समाज के प्रस्तावित सामाजिक भवन का भूमिपूजन केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम द्वारा किया गया।

सेन समाज की ओर से सामाजिक भवन निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर समाजजनों में खुशी का माहौल देखने को मिला। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान समाज के सदस्यों ने विधायक नीलकंठ टेकाम का आभार जताते हुए इस पहल को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम में नगर पंचायत केशकाल अध्यक्ष बिहारीलाल शोरी, केशकाल मंडल अध्यक्ष लंबोदर सलाम, वार्ड पार्षद सुदर्शन कुंजाम सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

वहीं सर्व सेन समाज के जिलाध्यक्ष रोहित कौशिक, विकासखंड केशकाल अध्यक्ष प्रवीण कौशिक समेत सेन समाज के पदाधिकारी और सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

सामाजिक भवन के निर्माण से सेन समाज को सामाजिक कार्यक्रमों, बैठकों और विभिन्न सामुदायिक गतिविधियों के आयोजन के लिए एक सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होने की उम्मीद है। वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर समाजजनों ने खुशी जताते हुए विधायक नीलकंठ टेकाम सहित सभी जनप्रतिनिधियों के प्रति धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

Hot Topics

Related Articles