गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर

भाटापारा ,गणेश चतुर्थी को लेकर शहर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। घरों से लेकर सार्वजनिक पंडालों तक गणपति बप्पा की स्थापना की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मूर्तिकारों की दुकानों पर भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमाएं श्रद्धालुओं का ध्यान खींच रही हैं।

मूर्तिकार ने बताया कि गणेश प्रतिमाएं तैयार करने का काम पिछले करीब छह माह से चल रहा है। अब प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस बार बाल रूप गणेश की प्रतिमाओं के कई आकर्षक डिजाइन तैयार किए गए हैं। इनकी कीमत 100 रुपये से शुरू होकर 22 हजार रुपये तक है।

करीब एक फीट की मूर्ति 300 रुपये से शुरू हो रही है, जबकि दो फीट की प्रतिमाओं की कीमत डिजाइन और सजावट के अनुसार अलग-अलग है। नौ फीट से अधिक ऊंचाई की प्रतिमाएं भी श्रद्धालुओं के ऑर्डर पर तैयार की जा रही हैं। कारीगरों के अनुसार मिट्टी से बनी प्रतिमाओं की मांग अधिक है।

श्रद्धालु कई दिन पहले से ही परिवार के साथ मूर्तियां देखने पहुंच रहे हैं। कुछ लोग दुकानों पर पहुंचकर विभिन्न डिजाइन देखने के बाद प्रतिमा पसंद कर रहे हैं, वहीं कई श्रद्धाल 2से 3 महीने बुकिंग भी करवा चुके हैं।

पंडाल लगाकर करेंगे गणपति की पूजा।                 श्रद्धालुओं ने बताया कि वे कई वर्षों से गणेश उत्सव मनाते आ रहे हैं। इस बार भी पंडाल लगाकर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। सुबह-शाम कीर्तन के साथ भगवान गणेश को भोग लगाया जाएगा और श्रद्धालुओं के लिए भंडारा लगाया जाएगा। दस दिन तक होगी गजानन की पूजा

गणेश चतुर्थी को भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से शुरू होने वाले इस पर्व में श्रद्धालु घरों, मंदिरों और सार्वजनिक पंडालों में गणपति की प्रतिमा स्थापित कर पूजा करते हैं। उत्सव का समापन अनंत चतुर्दशी पर गणपति विसर्जन के साथ होता है। विसर्जन के दौरान श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ बप्पा को विदाई देते हैं और अगले वर्ष फिर आने की कामना करते हैं।

 

Hot Topics

Related Articles