कुम्हरखान में सतनामी समाज के रंगमंच का भूमिपूजन, विधायक इन्द्र साव ने रखी विकास की नींव

भाटापारा। ग्राम कुम्हरखान में सतनामी समाज के लिए बहुप्रतीक्षित रंगमंच निर्माण कार्य का शुभारंभ विधायक इन्द्र साव ने विधि-विधान से भूमिपूजन कर किया। विकास कार्य शुरू होने से ग्रामीणों और सतनामी समाज में हर्ष का माहौल है।

इस अवसर पर विधायक इन्द्र साव ने कहा कि समाज के सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए बुनियादी सुविधाएं आवश्यक हैं। रंगमंच के निर्माण से जयंती समारोह, सामाजिक बैठकें, सांस्कृतिक आयोजन और अन्य कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा होगी।

उन्होंने कहा कि रंगमंच महज एक भवन नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में जोड़ने का माध्यम बनेगा। इसके माध्यम से आपसी भाईचारा मजबूत होगा और समाज को प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में सतनामी समाज के प्रमुख पदाधिकारी, बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। रंगमंच निर्माण की शुरुआत से ग्रामीणों में उत्साह है।

Hot Topics

Related Articles