बिलासपुर/सीपत:– एनटीपीसी सीपत स्थित सिविल कंपनी में पदस्थ प्रोजेक्ट मैनेजर अखिलेश यादव द्वारा थाना सीपत में दर्ज शिकायत अनुसार, दिनांक 11.09.2026 को लेबर कॉलोनी (ग्राम जांजी) निवासी ठेका श्रमिक असहद अली काम के बाद लौट रहे थे। नहर रोड पर चार अज्ञात व्यक्तियों ने उनका रास्ता रोककर शराब के लिए पैसे मांगे। इनकार करने पर आरोपियों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर सीपत पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई की गई। संदेह के आधार पर ग्राम जांजी निवासी समीर सारथी (उम्र 18 वर्ष 02 माह) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी समीर सारथी ने तीन अन्य अपचारी बालकों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
पुलिस ने एक अपचारी बालक के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार जब्त कर लिया है। मामले में शामिल मुख्य आरोपी समीर सारथी और दो अपचारी बालकों को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।








