भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला राजनांदगांव की वर्चुअल बैठक संपन्न, 17 सितंबर 2026 को “आशीर्वाद का एक दिया” तैयारियों पर हुई चर्चा

राजनांदगांव :- भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के *प्रदेश संयोजक आदरणीय श्री संजू नारायण सिंह ठाकुर जी* के निर्देशानुसार आज *दिनांक 15 सितंबर 2026 को दोपहर 2:00 बजे* भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला राजनांदगांव की महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक संपन्न हुई। यह बैठक भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के *प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं राजनांदगांव जिला प्रभारी श्री हितेश कुमार डोंगरे जी* के नेतृत्व में आयोजित की गई।

बैठक में आगामी कार्यक्रम *17 सितंबर 2026 को “आशीर्वाद का एक दिया”* एवं झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यक्रमों को गति देने तथा झुग्गी बस्तियों में कार्यक्रम को कैसे सफल बनाया जाए, इस संदर्भ में विस्तार से चर्चा की गई। श्री डोंगरे जी ने सभी पदाधिकारियों को बस्ती-बस्ती जाकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

इस महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक में जिला राजनांदगांव के जिला संयोजक *श्री शिव वर्मा जी*, जिला सह-संयोजक *श्री राजेश बिसने जी, श्री सूर्यकांत भंडारी जी, श्रीमती उमा उमेश वर्मा जी, श्री पलनी स्वामी नायडू जी, श्री तोमन साहू जी* सहित समस्त जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Hot Topics

Related Articles