● इवेंट मिलते ही मौके पर पहुंची भाटापारा ग्रामीण बाज 2 की टीम, त्वरित कार्यवाही कर महिला को पहुंचाया अस्पताल,,,,
● *सीएचसी भाटापारा में प्राथमिक उपचार के बाद महिला की स्थिति खतरे से बाहर, बची जान,,,,
● आरक्षक रूपेश बघेल एवं चालक मनमोहन दास चेलक की सजगता व तत्परता से टली बड़ी अनहोनी,
बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की आपातकालीन सेवा डायल 112 (आपातकालीन रिस्पॉन्स वाहन) जिलेवासियों की सुरक्षा एवं संकट के समय तत्काल सहायता पहुंचाने हेतु 24 घंटे पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रही है। इसी कड़ी में दिनांक 15.09.2026 की रात्रि डायल 112 की टीम द्वारा एक महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने में सफलता प्राप्त हुई है।
घटना का संक्षिप्त विवरण:*- दिनांक 15.09.2026 की रात्रि 21:16 बजे डायल 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना भाटापारा ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक महिला ने अपने पति के पूर्व में देहांत हो जाने के गहरे शोक व वियोग में आकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है और उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
डायल 112 टीम की त्वरित कार्यवाही:*- सूचना मिलते ही थाना भाटापारा ग्रामीण क्षेत्र की 112 ईआरवी (भाटापारा ग्रामीण बाज 2) की टीम बिना कोई समय गंवाए तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर टीम ने बिना देर किए गंभीर स्थिति में पड़ी पीड़ित महिला को सुरक्षित अपने 112 वाहन में बैठाया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भाटापारा पहुंचाया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों की टीम द्वारा त्वरित प्राथमिक उपचार प्रारंभ किया गया। समय पर चिकित्सकीय सहायता मिलने के कारण महिला की स्थिति में सुधार आया और वह खतरे से बाहर है, जिससे एक अमूल्य जीवन बचा लिया गया।
सराहनीय कार्य:*- उक्त जीवनरक्षक कार्यवाही में डायल 112 टीम भाटापारा ग्रामीण बाज 2 के आरक्षक क्रमांक 608 रूपेश बघेल एवं चालक मनमोहन दास चेलक की सजगता, मुस्तैदी एवं तत्परता सराहनीय रही। महिला के परिजनों एवं ग्रामीणों ने समय पर मदद पहुंचाकर जान बचाने पर बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस एवं डायल 112 टीम का सहृदय आभार व्यक्त किया है।








