सोलर पावर प्लांटों से केबल वायर चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश, कबाड़ी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

सिमगा पुलिस की कार्रवाई, 1.32 लाख रुपये का चोरी का माल, बाइक और औजार बरामद

सिमगा। सिमगा क्षेत्र के सोलर पावर प्लांटों से केबल वायर चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले तिल्दा के कबाड़ी समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 1 लाख 32 हजार 700 रुपये कीमत का जला हुआ तांबा एवं केबल वायर, मोबाइल फोन, चोरी में प्रयुक्त बाइक और औजार बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने चौरेंगा स्थित हरे कृष्णा पावर प्लांट तथा ग्राम चंदेरी स्थित सूर्योदय वायर सोलर पावर प्लांट में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। सोलर प्लांटों से केबल वायर चोरी की घटनाओं की जांच के दौरान पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मुखबिर तंत्र को मजबूत किया और बारीकी से छानबीन की। इसी दौरान पुलिस को आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरोह का खुलासा किया गया।

चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी भी गिरफ्तार

पुलिस कार्रवाई में तिल्दा निवासी कबाड़ी हीरानंद आहूजा को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, वह चोरी की केबल खरीदने में संलिप्त था। मामले में पुलिस ने चोरी के माल की बरामदगी के साथ ही वारदात में प्रयुक्त बाइक और औजार भी जब्त किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

1. रामचंद देवांगन (37 वर्ष), पिता घुलचंद देवांगन, निवासी वार्ड नंबर 15, तिल्दा, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर।

2. डहरीलाल टंडन (42 वर्ष), पिता स्वर्गीय अमरू टंडन, निवासी खमतराई, जिला रायपुर।

3. रामप्रसाद मरावी (35 वर्ष), पिता शोभाराम मरावी, हाल निवासी बीरगांव रायपुर, थाना उरला, जिला रायपुर।

4. हीरानंद आहूजा (31 वर्ष), पिता स्वर्गीय ज्ञानचंद आहूजा, निवासी वार्ड नंबर 03, भैरवगढ़ तिल्दा, जिला रायपुर।

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hot Topics

Related Articles