सीजी ब्रेकिंग : स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 चिकित्सा अधिकारियों के तबादले

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 25 चिकित्सा अधिकारियों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की नई पदस्थापना की है। विभाग की ओर से जारी आदेश में प्रदेश के कई जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO), सिविल सर्जन और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर तैनाती में बदलाव किया गया है। जारी आदेश के अनुसार रायपुर, महासमुंद, सुकमा, बेमेतरा, धमतरी, सूरजपुर, कोरिया, सरगुजा, बिलासपुर, मुंगेली सहित कई जिलों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। विभाग ने प्रशासनिक जरूरतों और स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर संचालन को ध्यान में रखते हुए यह फेरबदल किया है।

महासमुंद और सुकमा में बदले CMHO आदेश के अनुसार डॉ. आई. नागेश्वर राव, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी एवं प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी महासमुंद को उप संचालक, राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान रायपुर भेजा गया है। वहीं डॉ. रामकेश्वर सिंह कुशवाहा, प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सुकमा को अब महासमुंद का प्रभारी CMHO बनाया गया है। डॉ. भुवन विजय कुर्रे को जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा से सुकमा का प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नियुक्त किया गया है।

धमतरी और बेमेतरा में भी बदलाव स्वास्थ्य विभाग ने धमतरी जिले में भी अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली है। डॉ. अरुण कुमार टोंडर को प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय धमतरी से प्रभारी CMHO धमतरी बनाया गया है। वहीं डॉ. यू.एल. कौशिक को प्रभारी CMHO धमतरी से जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के जिला चिकित्सालय में प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. शरद कोहाड़े को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडसरा बेमेतरा से प्रभारी CMHO बेमेतरा बनाया गया है।सरगुजा संभाग में कई अधिकारियों का स्थानांतरण सूरजपुर,

कोरिया और सरगुजा जिले में भी कई बदलाव किए गए हैं। डॉ. कपिल देव पैंकरा को प्रभारी CMHO सूरजपुर से संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं सरगुजा बनाया गया है। डॉ. प्रशांत सिंह को प्रभारी CMHO कोरिया से प्रभारी CMHO सूरजपुर की जिम्मेदारी मिली है। वहीं डॉ. बलवंत सिंह को जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर से प्रभारी CMHO कोरिया नियुक्त किया गया है। डॉ. जगसाय सिंह सरुता को सूरजपुर से प्रभारी CMHO सरगुजा बनाया गया है, जबकि डॉ. प्रेम सिंह मार्को को सरगुजा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनहट जिला कोरिया भेजा गया है।विभाग ने बिलासपुर और मुंगेली जिले में भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी है। डॉ. शीला साहा को प्रभारी CMHO मुंगेली से जिला चिकित्सालय बिलासपुर भेजा गया है। डॉ. श्रीकेश गुप्ता को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदीकला बिलासपुर से प्रभारी CMHO मुंगेली बनाया गया है। वहीं डॉ. राकेश कुमार को जिला चिकित्सालय मुंगेली का प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक नियुक्त किया गया है। अन्य जिलों में भी बदली जिम्मेदारियां आदेश में रायगढ़, सक्ती, बलरामपुर, दंतेवाड़ा, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और बिलासपुर से जुड़े अधिकारियों को भी नई पदस्थापना दी गई है। डॉ. राजेंद्र राय को जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा भेजा गया है। वहीं डॉ. अभय सिंह तोमर को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला चिकित्सालय की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. प्रियंका सक्सेना को जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा में प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों में भी अधिकारियों की नई नियुक्तियां की गई हैं। स्वास्थ्य विभाग के इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन की जिम्मेदारी नए अधिकारियों के हाथों में होगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Hot Topics

Related Articles