भैरमगढ़ में भाजपा का दीपावली मिलन समारोह आयोजित, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

ब्रजेश पांडेय,भैरमगढ़, बीजापुर: भारतीय जनता पार्टी मंडल भैरमगढ़, जिला बीजापुर में आज दीपावली मिलन समारोह का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया।

समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में दीपावली की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया गया और पार्टी की आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि दीपावली का पर्व आपसी भाईचारे और एकता का प्रतीक है। भाजपा परिवार के रूप में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को मजबूत करेंगे और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह से पर्वमय और सौहार्दपूर्ण रहा।

Hot Topics

Related Articles