नव दुर्गा युवा गणेश उत्सव समिति की पटपर झांकी की तैयारी शुरू, उपाध्यक्ष राजू रावटे ने किया स्थल निरीक्षण

चिखलाकसा :-नगर पंचायत चिखलाकसा के *वार्ड क्रमांक 4* में स्थापित *नव दुर्गा युवा गणेश उत्सव समिति* द्वारा इस वर्ष आयोजित की जाने वाली भव्य *पटपर झांकी* को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। समिति के आग्रह पर आज नगर पंचायत चिखलाकसा के उपाध्यक्ष *श्री राजू रावटे जी* ने कार्यक्रम स्थल का अवलोकन किया। स्थल पर ग्राउंड में असमानता एवं गड्ढे होने के कारण झांकी निर्माण में बाधा आ रही थी, जिसे उपाध्यक्ष जी ने त्वरित संज्ञान में लेते हुए जेसीबी मशीन लगवाकर ग्राउंड को समतल एवं दुरुस्त करवाया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्री रावटे जी ने कहा कि “नव दुर्गा युवा गणेश उत्सव समिति हर वर्ष चिखलाकसा में उत्कृष्ट झांकी का निर्मित करती है, नगर पंचायत की ओर से समिति को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।” ग्राउंड दुरुस्त होने पर समिति के युवा साथियों ने उपाध्यक्ष श्री राजू रावटे जी का आभार व्यक्त किया।

Hot Topics

Related Articles