नयागंज वार्ड में ‘आशीर्वाद का दीप’ प्रज्वलित, प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना

भाटापारा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर को भाटापारा के नयागंज वार्ड में ‘आशीर्वाद का दीप’ प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वार्डवासियों ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठजनों, माताओं-बहनों एवं वार्डवासियों ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं से देश के करोड़ों लोगों को लाभ मिला है। उपस्थित लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री निरंतर राष्ट्र सेवा करते रहें।

इस अवसर पर सभी ने मिलकर ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को दोहराया और देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में वार्डवासियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।

Hot Topics

Related Articles