खुशियाँ बांटे अभियान के तहत बच्चों के बीच मनाया जाएगा डॉ. गीतेश अमरोहित का जन्मदिन

  • “Make Your Birthday Special” कार्यक्रम में रायपुरा के आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों के साथ साझा की जाएंगी जन्मदिन की खुशियां

रायपुर। खुशियाँ बांटे अभियान, रायपुर द्वारा समाज में खुशियां साझा करने और विशेष अवसरों को जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाने की पहल के तहत “Make Your Birthday Special” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकों के सुप्रसिद्ध लेखक एवं पूर्व चिकित्सक मेकाहारा, रायपुर, छत्तीसगढ़ी भाषा मानकीकरण समिति, छत्तीसगढ़ शासन के सदस्य तथा युवाओं के प्रेरणास्रोत डॉ. गीतेश अमरोहित का जन्मदिन बच्चों के बीच मनाया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य जन्मदिन जैसे व्यक्तिगत विशेष अवसर को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए बच्चों के साथ खुशियां साझा करना है। अभियान के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कि किसी भी खुशी को समाज के अन्य लोगों के साथ बांटने से उसका महत्व और बढ़ जाता है।
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में रायपुरा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा की जाएंगी। इस दौरान बच्चों के बीच आत्मीय माहौल में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
“Make Your Birthday Special” पहल के माध्यम से विशेष अवसरों को सामाजिक सहभागिता और सेवा भावना से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान से जुड़े सदस्यों का कहना है कि बच्चों के साथ समय बिताना और उनके चेहरों पर मुस्कान लाना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है।
कार्यक्रम का आयोजन 19 सितंबर 2026 को सुबह 11:30 बजे आंगनवाड़ी केंद्र, पार्षद कार्यालय के पास, महादेव घाट रोड, रायपुर में किया जाएगा।

  • कार्यक्रम विवरण:

दिनांक: 19 सितंबर 2026
समय: सुबह 11:30 बजे
स्थान: आंगनवाड़ी केंद्र, पार्षद कार्यालय के पास, महादेव घाट रोड, रायपुर

  • आयोजक:

खुशियाँ बांटे अभियान, रायपुर एवं टीम
संपर्क सूत्र: 9826189686, 8109814319

Hot Topics

Related Articles