फुगड़ी में सीमा पाल प्रथम, मटका फोड़ में बसंती यादव ने मारी बाजी — विजेताओं को समिति ने किया पुरस्कृत
अर्जुनी।हरितालिका तीज पर्व के अवसर पर मायके आईं तिजहारिन दीदी-बहनों के लिए ग्राम पंचायत गुमा में छठवें वर्ष तिजहारिन खेल उत्सव का शानदार आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों के लिए विभिन्न पारंपरिक एवं मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में तिजहारिन महिलाएं, बच्चे एवं ग्रामीण शामिल हुए और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेश वर्मा-संयोजक पर्यावरण संरक्षण चेतना एवं मिडिया प्रभारी छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज बलौदाबाजार थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती चंद्रकांता होमेश साहू (सरपंच) ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में रेवाराम साहू अधिवक्ता एवं संरक्षक जिला साहू संघ बलौदाबाजार, नम्रता राजेश ध्रुव (जनपद सदस्य, पलारी), सिरोजनी मनी मंडले (पूर्व सरपंच), तुकेश यादव (उपसरपंच), शेषनारायण देवांगन (मावली साड़ी सेंटर सरसेनी), शोभन दास मानिकपुरी (गांव सियान), अनुपराम साहू अध्यक्ष ग्रामीण सेवा सहकारी समिति, रोमनाथ वर्मा अध्यक्ष शाला विकास समिति हायर सेकेंडरी, एवं लखन ध्रुव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन तिजहारीन खेल उत्सव के संयोजक भोजराम वर्मा (शिक्षक) ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुपराम साहू ने कहा कि सभी कठिन व्रत और परिस्थितियों का सामना आदि काल से महिलाएं ही करती रही हैं इसिलिए इन्हें शक्ति स्वरूपा कही जाती हैं।
रेवाराम साहू ने अपने उद्बोधन में तिजा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संक्षिप्त में माता पार्वती और भगवान शंकर जी के पौराणिक कथा का जिक्र किया।
मुख्य अतिथि महेश वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि तीजहारिन महिलाओं के लिए इस तरह के आयोजन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि आपसी भाईचारा, मेल-जोल और छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति एवं पारंपरिक खेलों को जीवंत रखने का सुंदर प्रयास हैं। उन्होंने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और एक-दूसरे के साथ खुशी के पल साझा करने का अवसर मिलने के साथ पारंपरिक खेलों से जुड़ना हमारी संस्कृति को मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि तीज पर्व की परंपरा के साथ खेल उत्सव को जोड़ना निश्चित रूप से आप ग्राम वासियों का सराहनीय पहल है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं चंद्रकांता होमेश साहू ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, ग्रामीणों एवं आयोजन में सहयोग करने वाले सदस्यों की सौहार्द पूर्ण आपसी प्रेम के साथ लगन से इस सुन्दर और सफल कार्यक्रम पर गर्व करते हुए कहा कि तीजहारिन बहनों के लिए आयोजित यह खेल उत्सव सामूहिक सहभागिता और भाईचारे का प्रतीक है। ऐसे कार्यों के लिए सरपंच के दायित्व के नाते हमेशा मैं आप सबके साथ हूं।
फुगड़ी में सीमा पाल ने हासिल किया प्रथम स्थान
महिलाओं के लिए आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल फुगड़ी में सीमा पाल प्रथम, रामप्यारी ध्रुव द्वितीय तथा दामिनी यादव तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं आंखों में पट्टी बांधकर मटका फोड़ने की प्रतियोगिता में बसंती यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी।
कप से पानी भरने की प्रतियोगिता में यशोदा ध्रुव प्रथम, राखी वैष्णव द्वितीय एवं फाल्गुनी साहू तृतीय रहीं। गोला फेंक में तोफा साहू प्रथम, यशोदा ध्रुव द्वितीय एवं सुमन ध्रुव तृतीय स्थान पर रहीं।
इसी तरह पासा गेम में टिकेश्वरी वैष्णव प्रथम, गेमिन साहू द्वितीय एवं खोमिन साहू तृतीय रहीं। पानी में गुब्बारा फोड़ने की प्रतियोगिता में राखी वैष्णव प्रथम, लता साहू द्वितीय एवं नेकन साहू तृतीय स्थान पर रहीं।
बच्चों ने भी खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम-
बच्चों के लिए भी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बोरा दौड़ में परिधि यादव प्रथम, प्रांजल वर्मा द्वितीय एवं चंचल ध्रुव तृतीय रहे। 100 मीटर दौड़ में भानुप्रताप प्रथम, राजवीर साहू द्वितीय एवं वेदांश वर्मा तृतीय स्थान पर रहे।
कुर्सी दौड़ में तनु यदु प्रथम एवं तनु साहू द्वितीय रहीं, जबकि नंबर खोज प्रतियोगिता में अंजली ध्रुव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
पुरस्कार पाकर खिले प्रतिभागियों के चेहरे
सभी प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को आयोजन समिति की ओर से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद विजेताओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ सभी विजेता प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
संयोजक भोजराम वर्मा ने आयोजन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया। अंत में आभार ब्यक्त करते हुए शिक्षक जितेन्द्र साहू ने सभी प्रतिभागियों, ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों और मंचस्थ अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। और समापन की घोषणा की।
इनका रहा विशेष सहयोग-
कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष रूप से तामेश्वर साहू, अनिल वर्मा, भूपेंद्र साहू, जितेन्द्र साहू (शिक्षक), योमेश साहू, हुमन दास मानिकपुरी, दुलेश साहू,झालेंद्र साहू, पप्पू सेन, योगेश ध्रुव (सूरत कपड़ा) संतोष साहू, भोजराम यादव सहित आयोजन समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
समिति के पदाधिकारियों में अध्यक्ष परसराम साहू, उपाध्यक्ष होमेश साहू, सचिव भूपेंद्र वैष्णव एवं कोषाध्यक्ष तामेश्वर साहू सहित सहयोगियों ने आयोजन की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरे आयोजन के दौरान महिलाओं एवं बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। तीज मनाने मायके पहुंचीं बहनों ने खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आयोजन को यादगार बना दिया। ग्रामवासियों ने ऐसे आयोजनों को छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति, आपसी सद्भाव और महिला सहभागिता को बढ़ावा देने वाला बताया।








