भाटापारा। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के महासचिव और असम कांग्रेस के प्रभारी महासचिव भूपेश बघेल ने असम में होने वाले नागांव लोकसभा के उप चुनाव के लिए पर्यवेक्षक बनाये गए हैं।
सुशील शर्मा इसके पूर्व अनेक प्रमुख राज्यों जिसमें उत्तरप्रदेश, हिमांचल प्रदेश, गुजरात, असम, पंजाब के विधानसभा चुनाव में प्रवेक्षक के रूप में अपनी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। सुशील शर्मा ने पर्वेक्षक नियुक्त किये जाने पर राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल, पूर्व राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा, राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग गिरीश देवांगन का आभार व्यक्त करते हुये कहा की असम प्रदेश के उपचुनाव में पूरी सक्रियता के साथ दिये गये निर्देशों के अनुरूप कार्य कर कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगे।








