नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी के मामले में लखनपुर ने आरोपी किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा

जियाउल खान लखनपुर।लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आंगनबाड़ी सुपरवाइजर और कार्यकर्ता की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5: 50 लाख रुपए ठगी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी चेतन दास, पिता पशुराम दास, उम्र 38 वर्ष, निवासी सोनतरई, थाना सीतापुर निवासी एवं ममता ने पीड़िता उषा दास पति विजय दास उम्र 40 वर्ष ग्राम कोशिका थाना लखनपुर निवासी को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर नौकरी दिलाने 3: 50 लाख रुपए पीड़िता की सहेली रुक्मणी सिदार पिता सुमार साय ग्राम कुंवरपुर निवासी को आंगनवाड़ी सुपरवाइजर के पद पर नौकरी दिलाने₹200000 का ठगी किए जाने किए जाने के मामले में पीड़िता ने लखनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था लखनपुर पुलिस धारा 318(3), 318(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था पुलिस ने फरार आरोपी चेतन दास सीतापुर निवासी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है वही एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

Hot Topics

Related Articles