रावणभाठा क्रिकेट लीग का हुआ शुभारंभ, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह

रावणभाठा। रावणभाठा क्रिकेट लीग के शुभारंभ अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों से आत्मीय मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने लीग में भाग ले रही सभी टीमों के खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मैदान में खिलाड़ियों का जोश, जुनून और खेल भावना देखते ही बन रही थी। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का संकल्प व्यक्त किया। नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ना और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। खेल न केवल युवाओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाते हैं, बल्कि उनमें अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं।

उन्होंने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

रावणभाठा क्रिकेट लीग के शुभारंभ से क्षेत्र के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन के दौरान होने वाले रोमांचक मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में उत्सुकता बनी हुई है।

सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य एवं रोमांचक मुकाबलों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

Hot Topics

Related Articles