भाटापारा। दिव्यांगजन सशक्तिकरण की दिशा में पहल करते हुए समाज कल्याण विभाग द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत दिव्यांगजन चिन्हांकन सह वितरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह शिविर 21 सितंबर 2026, सोमवार को नगर भवन, भाटापारा में आयोजित होगा। शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों का चिन्हांकन कर उन्हें आवश्यकतानुसार विभिन्न सुविधाओं एवं सहायक उपकरणों के वितरण की प्रक्रिया की जाएगी।
समाज कल्याण विभाग की इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों तक शासकीय योजनाओं एवं आवश्यक सहायता को पहुंचाना तथा उन्हें अधिक आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में सहयोग प्रदान करना है।
विभाग ने दिव्यांगजनों एवं उनके परिजनों से शिविर में पहुंचकर इसका लाभ उठाने की अपील की है। शिविर के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।








