भाटापारा। राजपुर क्षेत्र के युवाओं ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। विधायक इंद्र साव की उपस्थिति में 8 युवाओं ने कांग्रेस में प्रवेश करते हुए पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया। विधायक इन्द्र साव ने नवप्रवेशी युवाओं का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कांग्रेस में शामिल हुए युवाओं ने भाजपा सरकार के कामकाज को लेकर सवाल उठाते हुए रोजगार, महंगाई, युवाओं के भविष्य तथा जनहित से जुड़े अन्य प्रमुख मुद्दों पर अपनी चिंताएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर, आम जनता को राहत और क्षेत्र के विकास के लिए प्रभावी कार्यों की आवश्यकता है। इन्हीं मुद्दों को लेकर उन्होंने कांग्रेस के साथ जुड़ने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर विधायक इंद्र साव ने युवाओं का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि युवा किसी भी संगठन की ताकत होते हैं। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा जनता के बीच रहकर कार्य करने का आह्वान किया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी युवाओं, किसानों, मजदूरों एवं आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठाती रही है। नवप्रवेशी
विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस गमछा पहनाकर किया स्वागत
युवाओं ने कांग्रेस की विचारधारा के अनुरूप कार्य करने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने नवप्रवेशी युवाओं सतीश साहू, दीपक खरे, संतोष साहू, चुनेश टंडन, उमराव साहू, विक्की साहू, राजा साहू, एवं ललित साहू का स्वागत किया। इस अवसर पर करहीबाजार कांग्रेस मंडल अध्यक्ष कोमल साहू उपस्थित थे।








