100 दिव्यांगजनों का पंजीयन, 65 उपकरण के लिए चिन्हित

भाटापारा। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर भवन भाटापारा में दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 100 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया, जिनमें से 65 दिव्यांगजनों को विभिन्न सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए चिन्हित किया गया। वहीं 27 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग, कैलिपर्स और स्प्लिंट सहित आवश्यक उपकरण मौके पर ही उपलब्ध कराए गए।

शिविर में मोटराइज्ड ट्रायसायकल,  व्हीलचेयर सहित अन्य सहायक उपकरणों के लिए दिव्यांगजनों का चिन्हांकन एवं मूल्यांकन किया गया। शिविर के दौरान दिव्यांगजनों को आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और चिकित्सा सुविधा सहित अन्य आवश्यक सेवाएं भी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में चिन्हित दिव्यांगजनों को आवश्यक उपकरण वितरित करने के बाद उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से उनके निवास तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की गई। जनप्रतिनिधियों ने एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, जिला पंचायत सीईओ दिव्या अग्रवाल, जिला अध्यक्ष आनंद यादव, जिला पंचायत सभापति राजा जायसवाल, राकेश तिवारी, योगेश अनंत, पवन शर्मा, सरपंच संघ अध्यक्ष, एसडीएम श्यामा पटेल, उप संचालक समाज कल्याण सिनीवाली गोयल सहित एलिमको की मापन टीम एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Hot Topics

Related Articles