बलौदाबाजार जिले में पुलिस के 38 अफसर-कर्मियों का तबादला हुआ

बलौदाबाजार /जिले की पुलिसिंग में कसावट लाने और कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एसपी गौरव राय ने बड़ा फेरबदल किया। एसपी ने एकसाथ 38 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस बड़ी सर्जरी के तहत बलौदाबाजार रक्षित केंद्र में पदस्थ निरीक्षक अवनीश कुमार श्रीवास्तव को थाना कसडोल का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

कसडोल टीआई रहे इंस्पेक्टर प्रवीण मिंज को सिमगा ट्रैफिक शाखा की कमान सौंपी गई है। यातायात शाखा, सिमगा में पदस्थ इंस्पेक्टर नरेश चंद्र दीवान का तबादला ट्रैफिक शाखा, कसडोल किया गया है। एएसआई संजीव सिंह राजपूत को पुलिस चौकी करहीबाजार का प्रभारी बनाया गया है। एएसआई दिनेश कुमार कुर्रे को हथबंद चौकी भेजे गए हैं।

प्रधान आरक्षक तिलक साहू को थाना पलारी, सुरेंद्र वर्मा को पुलिस चौकी बया, मंजू साहू को भाटापारा शहर थाना, आरक्षक अजय कुमार कुर्रे, सुरेश कुमार गुप्ता, वसंत कुमार कौशिक, मनोज कुमार ब्रह्मे, दीपक कुमार ध्रुव, रूपेश चन्द्रवंशी, सुमित स्वरूप मिश्रा, पूरन यादव और संतोष कुमार वर्मा समेत अन्य आरक्षकों को नई पदस्थापनाएं दी गई हैं।

 

Hot Topics

Related Articles