भाटापारा में आज दो विकास कार्यों का भूमिपूजन

संत कंवर राम परिसर और लाल बहादुर शास्त्री वार्ड पाथवे का होगा शुभारंभ

भाटापारा। नगर पालिका परिषद भाटापारा द्वारा 23 सितंबर को शहर में दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की उपस्थिति में इन कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा।

पहला कार्यक्रम हेमू कल्याणी वार्ड में आयोजित होगा। यहां संत कंवर राम परिसर के निर्माण कार्य का भूमिपूजन सुबह 11 बजे नहर के पास किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहेंगे।

वहीं दूसरा भूमिपूजन कार्यक्रम लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में पाथवे (वॉकिंग स्ट्रीट) निर्माण के लिए आयोजित किया जाएगा। प्रस्तावित पाथवे ओवरब्रिज से अटल परिसर तथा अटल परिसर से पंचम दीवान स्कूल तक बनाया जाएगा। इस विकास कार्य की लागत 147 लाख रुपये निर्धारित की गई है। कार्यक्रम शाम 4 बजे अटल परिसर के पास आयोजित होगा।

नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि शहर में नागरिक सुविधाओं के विस्तार और सार्वजनिक स्थलों के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। पाथवे निर्माण से नागरिकों को पैदल चलने और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी, वहीं संत कंवर राम परिसर के विकास से क्षेत्र में सार्वजनिक उपयोग की सुविधाओं का विस्तार होगा।

दोनों कार्यक्रमों को लेकर नगर पालिका द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Hot Topics

Related Articles