भाटापारा शहर बाज़ 01 पुलिस की त्वरित कार्रवाई: 112 टीम ने सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान

भाटापारा पुलिस की डायल 112 ‘शहर बाज 01’ टीम की सजगता और त्वरित कार्रवाई से आज एक महिला की जान बच गई। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल और बेहोश महिला को तत्काल सिविल अस्पताल भाटापारा में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

*घटना का विवरण:

आज दिनांक 22 सितंबर 2026 की रात्रि करीब 07:30 बजे डायल 112 को एक सड़क दुर्घटना का इवेंट (सूचना) प्राप्त हुआ। सूचना मिलते ही ‘शहर बाज 01’ के स्टाफ आरक्षक क्रमांक 782 आनंद कैवर्त्य और चालक गोवर्धन साहू तत्काल बिना एक पल गंवाए घटना स्थल ग्राम माचाभाट और पेंड्री के मध्य रास्ते के लिए रवाना हुए।

अनियंत्रित होकर गिरी बाइक:

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुकालू बंजारे अपनी पत्नी लक्ष्मी बंजारे (निवासी सेमरिया, खोखली, भाटापारा) के साथ बेमेतरा की ओर से मोटरसाइकिल पर आ रहे थे। माचाभाट और पेंड्री के बीच उनकी मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई, जिससे पति-पत्नी सड़क पर गिर गए। इस हादसे में लक्ष्मी बंजारे के सिर पर गंभीर चोट आने के कारण वह मौके पर ही बेहोश हो गई थीं।

घटना स्थल पर पहुंचते ही 112 की टीम ने स्थिति की गंभीरता को समझा और घायल महिला को तत्काल अपनी गाड़ी में लेटाकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल भाटापारा पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने तुरंत महिला को अपनी निगरानी में लेकर इलाज शुरू किया गया।

Hot Topics

Related Articles