राजधानी की सफाई व्यवस्था बदहाल, स्वच्छ रायपुर का सपना कैसे होगा साकार – नवीन अग्रवाल

  • रायपुर में सफाई व्यवस्था की खुली पोल,नगर निगम जवाब दे रही है गोलमोल — शमशुल आलम

  • बरसते पानी में झाड़ू लेकर नगर निगम पहुंचे कार्यकर्ता किया जमकर प्रदर्शन – माखन ताम्रकर

रमेश कुमार सलाम ,रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) के प्रदेश संयोजक नवीन अग्रवाल के नेतृत्व में आज नगर निगम रायपुर का घेराव किया गया नवीन अग्रवाल ने कहा कि राजधानी रायपुर के विभिन्न वार्डों में सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। शहर के कई इलाकों में कचरे का जमाव, गंदगी और नियमित सफाई की कमी से आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी जैसे महत्वपूर्ण शहर में सफाई व्यवस्था का इस तरह प्रभावित होना नगर निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

नवीन अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छता केवल दिखावे का विषय नहीं, बल्कि आम जनता के स्वास्थ्य और शहर की गरिमा से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है। नगर निगम प्रशासन को चाहिए कि वह शहर के सभी वार्डों में नियमित सफाई सुनिश्चित करे तथा कचरे का समय पर उठाव कराए, ताकि नागरिकों को गंदगी से राहत मिल सके।

युवा कार्यकारी अध्यक्ष शमशुल आलम ने कहा कि रायपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए केवल घोषणाएं पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि धरातल पर ठोस कार्रवाई की आवश्यकता है। सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारियों एवं जिम्मेदार कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

शमशुल आलम ने कहा कि नगर निगम प्रशासन से मांग की कि शहर के सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाए, कचरा उठाने की व्यवस्था दुरुस्त की जाए तथा नागरिकों की शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाए।

वरिष्ठ नेता जिलाध्यक्ष माखन ताम्रकर कहा कि राजधानी रायपुर की जनता को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना नगर निगम की जिम्मेदारी है। प्रशासन को इस गंभीर समस्या पर तत्काल ध्यान देकर आवश्यक कदम उठाने चाहिए, ताकि रायपुर वास्तव में स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित राजधानी बन सके।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश संयोजक नवीन अग्रवाल युवा कार्यकारी अध्यक्ष शमशुल आलम रायपुर जिलाध्यक्ष माखन ताम्रकर प्रदेश संयोजक सोशल मीडिया नावेद कुरैशी युवा जिलाध्यक्ष चेतना आदिल युवा छात्र संगठन जिलाध्यक्ष अंशांश पॉल प्रदेश सचिव अनिल भारती अमन चतुर्वेदी सूरज कुमार वेदप्रकाश साहू साहिल साहू मनमोहन आदिल, हेमंत यादव, राजेश लहरें ताराचंद बंजारे बोला राम बंजारे रिंकू वर्मा शंकर वर्मा राजेश आर्यन हिमांशु गोलू मोहित

 

Hot Topics

Related Articles