वाहन चेकिंग के दौरान 100 नग देशी मदिरा प्लेन जब्त, आरोपी गिरफ्तार

संदीप यादव मुंगेली। कलेक्टर अमृत विकास टोपनो के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।

आबकारी वृत्त मुंगेली की टीम ने ग्राम कंतली में वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल से 100 नग देशी मदिरा प्लेन जब्त की है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। साथ ही अवैध परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी राजसात करने की कार्रवाई की जा रही है।

जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय ने बताया कि टीम द्वारा ग्राम कंतली में वाहन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 28 एम 0389 को रोककर चालक की तलाशी ली गई। तलाशी में वाहन चालक निवासी चिखलदह, थाना लालपुर अरुण कुमार साहू के कब्जे से रखे बैग की जांच करने पर उसमें 100 नग देशी मदिरा प्लेन बरामद हुई। आबकारी टीम ने मदिरा को जब्त कर अपने कब्जे में लिया। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

Hot Topics

Related Articles