कोरबा ।छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित SECL की गेवरा कोयला खदान में सोमवार (21 सितम्बर 2026) को लगभग एक घंटे हुई मूसलाधार बारिश के बाद एक बड़ा हादसा होने से टल गया।खदान के गणेश सर्कल (गणेश सावेल क्षेत्र) के पास पानी का बहाव इतना तेज था कि माइनिंग स्टाफ के लिए बना टिन शेड वाला रेस्ट शेल्टर अपनी जगह से उखड़कर खदान की गहरी खाई में जा गिरा।गनीमत यह रही कि जब यह हादसा हुआ, उस समय शेल्टर के भीतर कोई भी कर्मचारी या अधिकारी मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।जिस जगह पर यह अस्थायी शेल्टर बनाया गया था, वहां पानी की निकासी (ड्रेनेज) की कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं थी। पानी के भारी दबाव के कारण पूरा स्ट्रक्चर बह गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और खदान प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर किए गए इंतजामों पर सवाल खड़े कर रहा है।
गेवरा माइंस के गणेश सर्कल में बिना ड्रेनेज सिस्टम के बनाया गया शेल्टर पहली ही तेज बारिश में बह गया। अगर कर्मचारी अंदर होते तो ज़िम्मेदार कौन होता?








