असलम रज़ा , बीजापुर।आज भोपालपटनम मंडल के ग्राम पंचायत तीमेड़ में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश देते हुए समाजहित में सेवा का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय महेश गागड़ा जी, भोपालपटनम मंडल प्रभारी श्री सतेन्द्र ठाकुर जी, जिला मंत्री श्री वेंकट यलम जी, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा फारुख खान जी,मंडल अध्यक्ष श् नरसिंह रेड्डी जी, मंडल महामंत्री अरुण भगत जी एवं गिरजा शंकर जी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री पेरे पुलैया जी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कविता कोरम जी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरिता कूड़ेम जी, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष श्री अखिलेश गुरला जी, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री श्री के. श्रीनिवास जी सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
स्वच्छ, सुंदर एवं हरित समाज के निर्माण के लिए सेवा और संकल्प का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।








