रिपोर्टर संतन दास मानिकपुरी ,खल्लारी विधानसभा के बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत भदरसी के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन जर्जर हो चुका है ।
शासन प्रशासन को ज्ञापन देते ग्राम वासी थक चुके है । फिर भी कोई सुध लेने वाला नहीं है एसडीएम कार्यालय से बिल्डिंग को डिस्मेंटल कराने का आदेश आ चुका है लेकिन डिस्मेंटल कौन एंजेसी कराएगा ये जानकारी नहीं दिया गया है स्कूल में पढ़ाई पूरी तरह ठप पड़ा है क्योकि प्राथमिक और मिडिल स्कूल को एक ही बिल्डिंग में संचालित किया जा रहा है ।स्कूल में छात्रो की दर्ज संख्या प्राथमिक में 68 और मिडिल में 46 है दोनों मिलाकर 114 बच्चे के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है । शासन प्रशासन संज्ञान में नहीं लेता है तो समस्त ग्रामवासी मिलकर स्कूल में ताला बंदी कर उग्र आंदोलन करेंगे ।
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना
ठोस करवाई करें ।
जोहार छत्तीसगढ पार्टी शासन प्रशासन को चेतावनी दिया है ग्राम वासी के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।








