बलौदाबाजार-भाटापारा। थाना गिधौरी पुलिस ने अवैध महुआ शराब की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब ₹7,000 कीमत की 35 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में 23 सितंबर 2026 को थाना गिधौरी की टीम ने टुण्डरा नगर से पथर्री सबरिया डेरा जाने वाले कच्चे मार्ग पर नहर किनारे घेराबंदी की। इस दौरान अवैध महुआ शराब बिक्री के लिए ले जाते हुए एक व्यक्ति को शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपी की पहचान विनोद (25 वर्ष), निवासी टुण्डरा नगर पथर्री सबरिया डेरा, थाना गिधौरी के रूप में की है। उसके कब्जे से कुल 35 लीटर अवैध हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹7,000 बताई गई है।
मामले में थाना गिधौरी में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।








