प्री मैट्रिक आदिवासी छात्रावास कोमाखान अधीक्षक लापता

रिपोर्टर संतन दास मानिकपुरी ,महासमुंद जिला के अंतर्गत बागबाहरा ब्लॉक कोमाखान मे स्थित प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास, जो की 50 बच्चों की सीट है l वर्तमान में 49 बच्चे छात्रावास में रह अध्यन कर रह रहे है l यह 49 बच्चे छात्रावास में सिर्फ एक चौकीदार के भरोसे में हैं l अधीक्षक अक्सर छात्रावास से नदारत रहते हैं l

इन बच्चों का कहना है कि अधीक्षक हफ्ते में एक से दो दिन आते है. जिसमें हम लोग को बहुत असुविधा होती है l अधीक्षक के नहीं रहने पर कोई पढ़ाने वाला वाला वाला नहीं है l और रात में हम सारे बच्चे स्वयं अपनी मर्जी से पढ़ते हैं l अधीक्षक तो 1 घंटे के लिए आते है, फिर चले जाते है l

छात्रावास के रसोईया का कहना है कि अधीक्षक विनय कुमार टंडन रात में नहीं रुकते है l छात्रावास मे दिन का चौकीदार शाम 7:00 बजे चला जाता है l फिर रात वाला चौकीदार आता है l

प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास कोमाखान सिर्फ दो चौकीदारों के भरोसे चल रहा है l

क्या हॉस्टल में अध्ययनरत बच्चों का भविष्य और सुरक्षा चौकीदारो के भरोसे है या हॉस्टल अधीक्षक के…?

Hot Topics

Related Articles