राजनांदगांव में भारी बारिश का कहर ; आज नहीं, कल (शनिवार) निकलेगी बप्पा की भव्य झांकी

राजनांदगांव ।जिले में भारी बारिश और मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए शुक्रवार (25 सितंबर) को निकलने वाली प्रसिद्ध गणेश विसर्जन झांकी को स्थगित कर दिया गया है. गणेश उत्सव समितियों की बैठक  और प्रशासन के आपसी निर्णय के बाद अब यह भव्य विसर्जन झांकी शनिवार (26 सितंबर) को निकाली जाएगी।बता दे कि राजनांदगांव में गणेश विसर्जन में 35 से अधिक झांकियां निकाली जाएंगी।अब यह विसर्जन झांकी कल रात में निकलेंगी। भारी बारिश ने धार्मिक आयोजन में खलल डाल दिया है। गली मुहल्ले और सड़के पानी से लबालब है।

Hot Topics

Related Articles