जिले में अब तक 1054.6 मिमी औसत वर्षा,भाटापारा में 996.32 दर्ज

टुण्डरा तहसील में सबसे अधिक 1249 मिमी बारिश, सोनाखान में सबसे कम 863.4 मिमी

भाटापारा, 25 सितंबर 2026। जिले में चालू मानसून सीजन के दौरान 1 जून से 25 सितंबर 2026 तक कुल 9491.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। इस अवधि में जिले की औसत वर्षा 1054.6 मिलीमीटर रही है।

भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की विभिन्न तहसीलों में अलग-अलग मात्रा में बारिश दर्ज की गई है। टुण्डरा तहसील में सबसे अधिक 1249 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है। वहीं बलौदाबाजार में 1178.2, पलारी में 1178.8, लवन में 1019.3, सुहेला में 999.1, सिमगा में 1012.04, कसडोल में 995.2, भाटापारा में 996.32 तथा सोनाखान में 863.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

आंकड़ों के मुताबिक सोनाखान तहसील में सबसे कम 863.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। वहीं टुण्डरा में सर्वाधिक वर्षा हुई है। जिले में मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश से कुल वर्षा का आंकड़ा 10 हजार मिलीमीटर के करीब पहुंच गया है।

प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा जिले में वर्षा की स्थिति एवं जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Hot Topics

Related Articles