सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता ब्लॉक स्तरीय सम्पन्न

मुंगेली कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  राजीव श्रीवास मंडल अध्यक्ष व राजेश्वर सिंह टंडन विधायक प्रतिनिधि की उपस्थिति में सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम संपन्न हुआ।

आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता और विचारों को चित्रों एवं भाषणों के माध्यम से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में बीईओ मुंगेली श्रीमती विमित्रा घृतलहरे व बीआरसी  सूर्यकांत उपाध्याय ने मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम के मुख्य बिंदु:

विषय: देशप्रेम, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सेवा एवं जनजागरूकता

– विद्यार्थियों का संदेश:सेवा, सहयोग और समाज के प्रति जिम्मेदारी

– प्रदर्शनी: प्रतियोगिता के पश्चात विद्यार्थियों ने अपने चित्र प्रदर्शित किए

– आयोजकों का कथन: ऐसे आयोजन बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सामाजिक सरोकार विकसित करते हैं

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों एवं आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों के उत्साहपूर्ण सहभागिता के साथ हुआ।

कार्यक्रम में संकुल शैक्षिक समन्वयक नेमीचंद भास्कर, उमेश साहू, भूपेंद्र घृतलहरे, राजकमल गेंदले, गौकरण डिंडोले, ब्रजेश्वर मिश्र, जिला राम यादव, मनोज पाट्रे, निर्मल मानिकपुरी, मनोज साहू सहित शिक्षक पालक विद्यार्थी की उपस्थिति रही।

Hot Topics

Related Articles