शुक्ल कॉलेज में हिन्दी भाषा की चुनौतियों व संभावनाओं पर संगोष्ठी

बिलासपुर/सीपत(कमलकांत पाटनवार):- शासकीय मदनलाल शुक्ल कॉलेज में हिंदी पखवाड़ा के समापन पर सोमवार को हिंदी विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संपर्क भाषा के रूप में हिंदी की चुनौतियां और संभावनाएं विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमाकांत चंदेल एवं विशिष्ट अतिथि रचना पॉल कवियत्री रही। कार्यक्रम की शुरुआत ज्ञान की देवी सरस्वती की मूर्ति पर अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ शुभ्रा नायक ने कार्यक्रम हिंदी पखवाड़ा के औचित्य पर प्रकाश डालते हुए स्वागत भाषण दिया। कवियत्री रचना पॉल ने स्त्री विमर्श और बेटी की अस्मिता और और पहचान को रेखांकित करते हुए अपनी कविता से छात्र छात्राओं का खूब मनोरंजन किया। मुख्य वक्ता रमाकांत चंदेल ने केंद्रीय विषय पर अपनी बात रखते हुए राजभाषा, राष्ट्रभाषा और संपर्क भाषा के मौलिक अंतर और विशेषता को बताते हुए हिन्दी की अस्मिता और विकास तथा चुनौतियां और संभावना पर कहा कि हिंदी दिलों को जोड़ने वाली भाषा है जब तक हम रहेंगे हिंदी अपने मूल स्वरूप के साथ क्षितिज तक कायम रहेगी। इस अवसर पर महाविद्यालय सीपत के प्राचार्य डॉ रघुनन्दन पटेल, डा एम डी स्वर्णकार, डा शुभ्रा मिश्रा, डा राम प्रसाद चंद्रा, शत्रुहन घृतलहरे, डा तृप्ति शुक्ला, भूपेंद्र कुमार देवांगन, डा पूजा यादव, पुष्पा साहू, विमल तिवारी उपस्थित रहे, छात्र छात्राओं ने अपने गीत और कविता से कार्यक्रम को रोचक बनाने में योगदान दिया जिसमें प्रिया पटेल,

Hot Topics

Related Articles