गांधी जयंती पर नगर पंचायत फिंगेश्वर में कार्यक्रम आयोजित

युवराज सिन्हा,फिंगेश्वर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 को नगर पंचायत फिंगेश्वर द्वारा गांधी चौक के पास गांधी जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया ।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री शिवकुमार ठाकुर जी श्री राजेंद्र धनराज सूर्यवंशी जी अध्यक्ष नगर पंचायत फिंगेश्वर श्री ओमप्रकाश बंछोर जी श्री हरि शंकर श्रीवास्तव श्री रमेंद्र सिंह ठाकुर श्री अनिल चंद्राकर जी श्री सुघघरमल आड़े श्री कमलेश यदु श्री डोमार सिंह ध्रुव श्री करीम खान श्री युवराज सिन्हा श्री छगन रात्रे गैंद राम यादव विनोद ठाकुर श्रीमती गंगा ध्रुव श्रीमती सीता निषाद श्रीमती बिसाहिन विश्वकर्मा श्रीमती दुकलहीन यादव श्रीमती सूकारो यादव के उपस्थिति में नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी गण एवं स्वच्छता दीदियों का सम्मान किया गया नगरवासियों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सद्भावना के संदेश को याद किया। उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा स्वच्छ एवं सुंदर नगर के निर्माण में सहयोग करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान गांधीजी के जीवन, उनके विचारों एवं स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। साथ ही स्वच्छता और सामाजिक एकता का संदेश देते हुए नागरिकों से नगर को स्वच्छ रखने की अपील की गई।

कार्यक्रम में नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Hot Topics

Related Articles