24 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का विशाल धरना प्रदर्शन

कमल कुमार मेश्राम,रायपुर। भारतीय मजदूर संघ, छत्तीसगढ़ के आह्वान पर श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं एवं 24 सूत्रीय मांगों को लेकर नया राजधानी क्षेत्र तूता में विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदेश के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में श्रमिक, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए और श्रमिक हित में अपनी आवाज बुलंद की।

राजनांदगांव जिला से जिला मंत्री श्री नरेश कुमार साहू के नेतृत्व में लगभग 150 श्रमिकों एवं कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन में सहभागिता की। इस दौरान श्रमिकों ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए शासन-प्रशासन का ध्यान श्रमिकों की समस्याओं की ओर आकर्षित किया। धरना प्रदर्शन में श्रमिकों के अधिकार, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा एवं श्रमिक हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।

उपस्थित श्रमिकों ने एकजुटता का परिचय देते हुए 24 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग की। भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि श्रमिकों की जायज मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए संगठन निरंतर प्रयास करता रहेगा तथा श्रमिक हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा।

इस अवसर पर प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी, विभिन्न संबद्ध संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में श्रमिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। राजनांदगांव से श्रवण यादव, गोपाल साहू, हेमंत साहू, कमल मेश्राम, रोहित साहू, प्रमोद साहू, ज्ञान रामटेके, ठाकुर राम यादव, मनीराम साहू, श्रीमती निर्मला साहू, लक्ष्मी गंधर्व, प्रमिला निषाद और अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

Hot Topics

Related Articles