घोटिया, 7 अक्टूबर 2026 (बुधवार)। सेवा संकल्प के तहत ग्राम घोटिया में सामाजिक एकजुटता और धार्मिक आस्था का संदेश देते हुए भव्य ज्योति कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, माताओं-बहनों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती ममता मंडावी जी, उपसरपंच श्री भोज कुमार साहू जी, कुसुमकसा मंडल महामंत्री श्री मितेंद्र वैष्णव जी, श्री हेमंत साहू जी, कुसुमकसा मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री सचिन साहू जी, सभी पंचगण एवं ग्राम के वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
ज्योति कलश यात्रा के दौरान माताओं-बहनों ने गरबा नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण बना दिया। ग्रामीणों ने हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाते हुए सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए देश और समाज की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। कार्यक्रम का समापन उत्साह और सामूहिक सहभागिता के साथ हुआ।






