बलौदाबाजार में आज होगा युवा उड़ान 2026 का आयोजन

युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर होंगे मुख्य अतिथि, करियर मार्गदर्शन और साइबर सुरक्षा पर मिलेगी महत्वपूर्ण जानकारी

बलौदाबाजार, 9 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में युवाओं को विकसित छत्तीसगढ़ एवं विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से 9 अक्टूबर को जिला ऑडिटोरियम, बलौदाबाजार में युवा उड़ान 2026 का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा। इसमें छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराना तथा उन्हें करियर निर्माण और आधुनिक तकनीक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करना है। युवा उड़ान 2026 के दौरान युवाओं को करियर मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसके साथ ही साइबर सिक्योरिटी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की जाएंगी, जिससे युवा डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहते हुए तकनीक का बेहतर उपयोग कर सकें।

छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम युवाओं को प्रदेश और देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

जिला प्रशासन ने की युवाओं से अपील

जिला प्रशासन ने बलौदाबाजार जिले के अधिक से अधिक युवाओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। प्रशासन ने युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाकर करियर संबंधी मार्गदर्शन प्राप्त करने तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक बनने का आग्रह किया है।

Hot Topics

Related Articles