डोंगरगढ़ में शराब पकड़ने गई पुलिस को वार्डवासियों ने घेरा!

  • तीन पुलिसकर्मियों के साथ महिलाओं की झूमाझटकी, मुखबिर की सूचना पर पहुंची थी टीम

कमल कुमार मेश्राम,डोंगरगढ़ । कुछ दिन पूर्व शहर के कंडरापारा, मोची मोहल्ले में शराब पकड़ने पहुंची पुलिस टीम को उस समय विरोध का सामना करना पड़ा, जब वार्डवासियों ने तीन पुलिसकर्मियों को घेर लिया। इस दौरान महिलाओं और पुलिसकर्मियों के बीच झूमाझटकी होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनने की चर्चा है।

मुखबिर की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

जानकारी के अनुसार, पुलिसकर्मी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शराब पकड़ने के लिए संबंधित इलाके में पहुंचे थे। इसी दौरान वार्ड के लोगों ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और महिलाओं व पुलिसकर्मियों के बीच झूमाझटकी की स्थिति निर्मित हो गई।

कार्रवाई के दौरान विरोध से उठे सवाल

शराब के अवैध कारोबार पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम को आखिर किन परिस्थितियों में घेराव का सामना करना पड़ा? क्या पुलिस को मौके पर पर्याप्त बल के साथ जाना चाहिए था? वहीं, पुलिस कार्रवाई का विरोध करने के पीछे क्या वजह थी, यह भी जांच का विषय है।

फिलहाल, घटना के संबंध में पुलिस का आधिकारिक पक्ष और पूरे मामले की विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Hot Topics

Related Articles