- 13 अक्टूबर को बिजली ऑफिस घेराव
- 18 अक्टूबर को कलेक्टोरेट घेराव में जुटेंगे
घनश्याम साव,डोंगरगांव/ छूरिया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार, जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव के अध्यक्ष विपिन यादव के निर्देशानुसार तथा विधायक भोला राम साहू एवं पूर्व विधायक छन्नी साहू के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुरिया के तत्वावधान में आवश्यक मासिक बैठक एवं संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के साथ-साथ जनहित से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को लेकर आगामी आंदोलनों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
- स्मार्ट मीटर और बढ़ते बिजली बिल के खिलाफ आर-पार की लड़ाई
बैठक में स्मार्ट मीटर के विरोध एवं जनजागरूकता अभियान को लेकर विशेष चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर स्मार्ट मीटर से संबंधित फॉर्म/आवेदन भरवाने तथा आम जनता को जागरूक करने की जिम्मेदारी और अभियान की प्रगति पर चर्चा की गई।
साथ ही बढ़ते बिजली बिल और महंगाई के विरोध में 13 अक्टूबर 2026, मंगलवार को बिजली कार्यालय छुरिया का घेराव एवं धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। इस आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
- “वोट बचाओ–लोकतंत्र बचाओ” अभियान को लेकर भी मंथन
बैठक में मतदाता अधिकारों एवं लोकतंत्र की रक्षा से जुड़े जनसरोकार के मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। “वोट बचाओ–लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत आगामी 18 अक्टूबर को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रस्तावित कलेक्टोरेट घेराव में छुरिया ब्लॉक से बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
- बूथ से संगठन को मजबूत करने पर जोर
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सेक्टर एवं मंडल स्तर पर सक्रियता बढ़ाने, बूथ एवं पंचायत कमेटियों को मजबूत करने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विस्तृत चर्चा की गई।
जिला कांग्रेस कमेटी से प्राप्त निर्देशों एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा से भी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया।
- बैठक में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
बैठक में पूर्व विधायक छन्नी साहू, प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी, जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव, ब्लॉक प्रभारी राजू सिंह राजपूत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू, जिला महामंत्री रितेश जैन, जिला प्रवक्ता चुम्मन साहू, तरुण सिन्हा, जनपद सदस्य चन्द्रिका वर्मा, किसान कांग्रेस अध्यक्ष विजय साहू, मंडल अध्यक्ष पुष्पा सिन्हा, ब्लॉक महामंत्री निलेश पाल, सुरेखा कोमरे, जावेद मेमन, शकील मेमन, पार्षद दबीज खान, सोनू खान, वासिम खान, मनोज यादव, रोशन रजक, भावना ठाकुर, दीपक जगने, अश्वन सिन्हा, महानंद खूबरागढ़े, दिनु साहू सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
इसके अलावा ब्लॉक में निवासरत ब्लॉक पदाधिकारी, सभी मंडलों के पदाधिकारी, सेक्टर प्रभारी, बूथ एवं पंचायत कमेटियों के पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई सेवादल, कांग्रेस के विभिन्न मोर्चा-संगठनों, प्रकोष्ठ एवं विभागों के पदाधिकारी, नगर पंचायत के पार्षद तथा त्रिस्तरीय पंचायती राज के कांग्रेस समर्थित निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
- बैठक का मुख्य संदेश स्पष्ट रहा—जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस सड़क से सदन तक जनता की आवाज बुलंद करेगी और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करते हुए आगामी आंदोलनों को प्रभावी एवं जनव्यापी बनाया जाएगा।






